अगर आप भी बॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको इंडस्ट्री की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो अंडररेटेड हैं और उनकी कहानी शानदार है।
विक्की कौशल, ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी की फिल्म मसान 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
साल 2010 में रिलीज हुई उड़ान फिल्म की कहानी एक बच्चे की है, जो लेखक बनना चाहता है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी क्राइम थ्रिलर पर बेस्ड है।
2011 की फिल्म आई एम कलाम में एक गरीब लड़के की कहानी को बताया गया है जो डॉ एपीजे कलाम से प्रेरित होता है। ये फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
रणबीर कपूर की फिल्म वेक अप सिड की कहानी भी बहुत शानदार है। इस फिल्म में एक लड़के की कहानी को बताया गया है जिसका कोई लक्ष्य नहीं है।
आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे की फिल्म अंधाधुन भी बहुत शानदार फिल्म है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
दम लगा के हईशा फिल्म से भूमि पेडनेकर ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने भी शानदार काम किया है।