Pasta Lover: जरूर ट्राई करें ये 7 तरह के पास्ता


By Akshara Verma17, Jun 2025 02:00 PMjagran.com

टेस्टी 7 तरह के पास्ता

बच्चों के साथ-साथ बड़ो को भी पास्ता खाना काफी पसंद होता हैं। यह एक ऐसी डिश है, जिसे दुनिया भर में पसंद किया जाता है। क्या आप जानते हैं पास्ता के कई प्रकार होते हैं। अगर नहीं, तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट हैं।

स्पेगेटी पास्ता

क्या आप जानते हैं स्पेगेटी पास्ता एक लंबा और पतला पास्ता होता है, जो टोमेटो सॉस और सब्जियों के साथ मिलकर बनता है। यह खाने में काफी स्वाद होता है।

फेटूचीनी पास्ता

यह पास्ता लंबे, चौड़े और प्लेन होता है, जो क्रीम सॉस और चिकन के साथ मिलकर बनता है। लोगों को इसकी सॉस काफी पसंद आती है। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

पेने पास्ता

इस पास्ते का आकार पैन जैसा होता है, तभी इसे पेेने पास्ता कहा जाता है। यह बेलन के आकार का होता है। साथ ही, इसे कई तरह की सॉस के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

मैकरोनी पास्ता

ज्यादातर बच्चों को यह स्वादिष्ट मैकरोनी पास्ता खाना पसंद होता है। साथ ही, इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आप इसे इंडियन मसालों के साथ मिलाकर बनाएं।

लाजान्या पास्ता

यह पास्ता काफी छोड़ा और लंबा होता है। यह धागे की तरह होता है। इसे बनाने के लिए एक चपटी शीट का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, इसमें मौजूद मसाले काफी स्वादिष्ट लगते है।

फुसिली पास्ता

क्या आप जानते हैं इस फुसिली पास्ता को स्पाइरल पास्ता भी कहा जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही, इसे सलाद के साथ बनाया जाता है।

रैवियोली पास्ता

यह पास्ता दिखने में छोटा और गोल होता है। इसे बनाने के लिए पनीर और सब्जियों का उपयोग किया जाता है। साथ ही, खाने में भी काफी शानदार होता है।

आप घर में इन 7 स्वादिष्ट पास्ता को ट्राई कर सकते हैं। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik and Jagran