आलू की जगह खाएं ये टेस्टी 7 पराठे, मिलेगा भरपूर प्रोटीन


By Akshara Verma14, Apr 2025 09:00 PMjagran.com

प्रोटीन से भरपूर पराठे

आलू का पराठा हम सभी को खाना पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 7 ऐसे पराठे हैं, जिन्हें खाने से टेस्ट के साथ साथ प्रोटीन भी मिलता है। आइए जानते हैं वह कैसे है।

मूंग दाल पराठा

मूंग दाल में प्रोटीन की मात्रा अच्छी खासी पाई जाती हैं। आप नाश्ते में इन पराठो को खा सकते हैं। यह पेट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होते है।

मटर पराठा

शरीर में प्रोटीन को बढ़ाने के लिए आप मटर पराठा खा सकते हैं, क्योंकि मटर में प्रोटीन अच्छा खासा पाया जाता है। यह आपके शरीर को मजबूती देगा।

पनीर पराठा

आलू के साथ साथ लोगों को पनीर का पराठा खाना भी बेहद पसंद होता है। यह टेस्टी के साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी मांसपेशियों को ताकत देता है।

सोया पराठा

सोयाबीन में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन पाया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होते है। आप शाम में चाय के साथ इन पराठो को बनाकर चटनी के साथ मजे लेकर खा सकते हैं।

चना पराठा

बच्चों के लिए चना पराठा प्रोटीन का एक स्त्रोत है। आप खाने में या ब्रेकफास्ट में पराठे को खा सकते हैं। यह आपके पेट को लंबे समय तक के लिए भरा रखेगा।

अंडा पराठा

क्या आप जानते हैं अंडा प्रोटीन का स्त्रोत होता है। अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं, तो यह पराठा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे खाने से आपके शरीर में मौजूद प्रोटीन की मात्रा पूरी होगी।

मिक्स्ड स्प्राउट्स पराठा

आप इन पराठो को बनाने के लिए उबले हुए स्प्राउट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन्स भी प्रदान करेगा।

आप शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में इन पराठो को शामिल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik