हार्ट ब्लॉकेज के बारे में जानिए इन 7 संकेतों से


By Akshara Verma07, Jul 2025 01:30 PMjagran.com

हार्ट ब्लॉकेज के 7 संकेत

आजकल हार्ट ब्लॉकेज की समस्या दिन पर दिन लोगों में आम होती जा रही है। यह एक गंभीर समस्या है, जिससे हृदय में ब्लड फ्लो काफी कम हो जाता है। इस कारण दिल को ऑक्सीजन मिलने में काफी दिक्कत होती है। लेकिन, स्टोरी में बताए गए ये सकेंत पहले से ही आपको चेतावनी देने लगते हैं। जानिए इन 7 संकेतों के बारे में।

सीने में दर्द या जकड़न

हार्ट ब्लॉकेज का सबसे आम लक्षण सीने में दर्द या जकड़न महसूस करना होता हैं। यह दर्द हाथों, कंधों, गर्दन और जबड़े तक भी धीरे-धीरे फैल सकता है।

सांस की समस्या

अगर आपको अचानक सांस लेने में दर्द का सामना करना पड़ता है, तो आप डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यह ऑक्सीजन की कमी के कारण होता हैं।

थकान और कमजोरी

काम करने के बाद शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होना एक आम समस्या होती हैं। परंतु, बिना कुछ किए शरीर में कमजोरी का दिखना यह हार्ट ब्लॉकेज का एक लक्षण होता हैं।

चक्कर आना

शरीर में कमजोरी के कारण चक्कर आना एक आम समस्या हो सकती हैं। परंतु, रोज या हफ्ते में बेवजह बार-बार चक्कर का सामना करना आम बात नहीं हैं। यह हार्ट ब्लॉकेज का एक संकेत हैं।

पैरों में सूजन

टांगों के निचले हिस्से में सूजन दिल की समस्या का एक मुख्य संकेत होता है। आप इस संकेत को देखकर अनदेखा न करें।

खांसी का बढ़ना

जब हार्ट के ब्लड को पंप करने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, तब फेफड़ों में तरल पदार्थ काफी ज्यादा जमा हो सकता है, जिसके कारण खांसी बढ़ सकती है।

जबड़े में दर्द

क्या आप जानते हैं हार्ट ब्लॉकेज के कारण धीरे-धीरे जबड़े में दर्द होना शुरू हो जाता है, जो अक्सर सीने में दर्द के साथ होता है। यह भी एक हार्ट ब्लॉकेज का संकेत होता हैं।

स्टोरी में बताए गए इन संकेतों से हार्ट ब्लॉकेज के बारे में आप पहले से ही सतर्क हो जाएं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva