ये हैं भारत के 7 सबसे टेस्टी स्ट्रीट फूड्स


By Priyam Kumari23, Mar 2025 07:00 AMjagran.com

इंडिया के फेमस स्ट्रीट फूड्स

भारतीय स्ट्रीट फूड के स्वाद और खुशबू का कोई जवाब नहीं है। इनमें एक से बढ़कर एक मसालों को ऐड किया जाता है। आइए जानते हैं भारत के अलग-अलग शहरों के फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में।

वड़ा पाव - (महाराष्ट्र)

जब स्ट्रीट फूड की बात आती है तो वड़ा पाव का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। वड़ा पाव महाराष्ट्र की फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है।

छोले भटूरे - (दिल्ली)

वैसे तो दिल्ली खाने के मामले में काफी चीजों के लिए जानी जाती है, लेकिन बात जब स्ट्रीट फूड की आती है, तो इसमें सबसे पहले छोले भटूरे का नाम ही याद आता है।

लिट्टी चोखा - (पटना)

पटना का मशहूर लिट्टी चोखा हर किसी को भाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। यह एक बिहार के अलावा झारखंड और पूर्वी यूपी का भी फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है।

पोहा - (मध्य प्रदेश)

इस लिस्ट में मध्यप्रदेश का फेमस स्ट्रीट फूड पोहा भी शामिल है। पोहा खाने में काफी टेस्टी और हल्का फूड है, जिसका आनंद नाश्ते में लिया जा सकता है।

काठी रोल - (कोलकाता)

कोलकाता के मशहूर स्ट्रीट फूड्स में से एक काली रोल है। इसमें तरह-तरह के रोल मिलते है। यह स्वाद में भी लाजवाब होता है।

इडली सांभर - (चेन्नई)

स्ट्रीट फूड में सबसे हेल्दी और लाइट इडली सांभर है, जो साउथ इंडियन डिश है। यह चेन्नई की फेवरेट फूड है, जिसे लोग खाना खूब पसंद करते हैं।

कचौरी - (जयपुर)

अगर आप कचौरी खाने के शौकीन हैं, तो जयपुर की फेमस कचौरी जरूर ट्राई करें। इनमें आपको कई प्रकार के मिल जाएंगे। जैसे प्याज कचौरी, दाल कचौरी व मावा कचौरी।

खाना-खजाना से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva