रमजान का महीना चल रहा है और ईद की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। ईद रमजान के समापन का प्रतीक माना जाता है।
ईद के खास मौके पर घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इसमें सेवइयां का अधिक महत्व होता है। हालांकि, ईद पर आप इन स्पेशल डिशेज को भी एक बार जरूर ट्राई करें।
अगर आप ईद पर अपने मेहमानों का दिल जीतना चाहते हैं, तो चिकन शामी कबाब जरूर ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी होता है।
ईद की दावत में कुछ मीठा जरूर बनाया जाता है। ऐसे में आप शीर खुरमा बना सकते हैं। इसे खाकर मेहमान जमकर तारीफ करेंगे।
ईद का यह खास त्योहार मटन बिरयानी के बिना अधूरा है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसलिए इस ईद आप ये जरूर बनाएं।
अगर आप मेहमानों का मीठा से दिल खुश करना चाहते हैं, तो किमामी सेवइयां को मेन्यू में एड करना न भूलें। यह खाने में एकदम लाजवाब होता है।
खाने में कुछ चटपटा ट्राई करना है, तो हरियाली चिकन टिक्का बनाएं। यह बनाना काफी आसान होता है और जल्दी बन जाने वाली डिश है।
अगर आप मांसाहारी खाने के शौकीन हैं, तो ईद की दावत के लिए बटर चिकन एक बेस्ट ऑप्शन है। यह हर किसी को पसंद आता है।
खाना-खजाना से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva