'Anupamaa-Sasural Simar ka’ टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सास-बहू सीरियल


By Akshara Verma15, Feb 2025 01:30 PMjagran.com

7 पॉपुलर सास-बहू सीरियल

टीवी इंडस्ट्री में सास-बहू के रिश्ते पर आधारित सीरियल्स हमेशा से ही हर घर में चर्चा का विषय बने रहे हैं। इन सीरियल्स में घर-परिवार, रिश्ते, और सास-बहू के बीच की तकरार को काफी दिलचस्प तरीके से दिखाइ जाता हैं। अगर आप भी सीरियल्स की फैन हैं, तो आज हम कुछ पॉपुलर सास-बहू सीरियल्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप देख सकती हैं।

'कहानी घर घर की'

साल 2000 से चलने वाला यह सीरियल लोगों के बीच काफी फेमस और दिलजस्पी भरा रहा है। स्टार प्लस पर आने वाले इस सीरियल में साक्षी तंवर और किरण केरम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’

2009 में शुरू हुए इस सीरियल नें लाखों लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट किया। स्टार प्लस पर आने वाले इस शो में हिना खान और करण मेहरा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। आज भी लोग इस शो को देखना पसंद करते है।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’

टीवी के सबसे पॉपुलर और लंबे समय तक चलने वाले सीरियल्स में से एक है "क्योंकि सास भी कभी बहू थी"। इस शो में तुलसी और सास-बहू के रिश्ते की बारीकियों को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया।

‘ससुराल सिमर का’

2011 में आया ससुराल सिमर का शो काफी पॉपुलर रहा था। सीरियल में Dipika Kakar, Avika Gor और Avinash Mukherjee ने लीड रोल निभाया था। कलर्स पर आने वाले इस शो को लोगों ने काफी प्यार दिया था।

‘साथ निभाना साथिया’

यह सीरियल सास-बहू के रिश्ते और परिवार की एकता को दिखाता है। शो में गोपी और उर्मिला के रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प घटनाएँ देखने को मिलीं थी। यह सीरियल काफी पॉपुलर हुआ। साथ ही, लोग आज भी इसके संवादों को बोलना पसंद करते हैं।

’बहू हमारी रजनी कांत’

शो में बहू एक रोबोट जैसी होती है, जो अपनी सास के हर आदेश को पूरा करती है। लेकिन धीरे-धीरे वह अपनी पहचान को साबित करने के लिए कोशिश करने लगती हैं। इस सीरियल का मिक्स्ड ट्रीटमेंट लोगों के लिए एक नई तरह का अनुभव लेकर आया था।

‘अनुपमा’

अनुपमा स्टार प्लस का एक पॉपुलर सास-बहू सीरियल है जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह सीरियल महिलाओं के अधिकारों और उनकी भावनाओं को दर्शाता है। साथ ही, यह भी दिखाता है कि कैसे महिला अपने परिवार के लिए सब कुछ करती है, लेकिन तब भी उसकी सास खुश नहीं होती।

बॉलीवुड सेजुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@)