रणबीर कपूर के करियर की 7 दिल जीतने वाली फिल्में


By Akanksha Jain26, Jul 2024 05:30 PMjagran.com

शानदार एक्टर रणबीर सिंह

बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर सिंह ने फिल्म सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 

एनिमल

साल 2023 में आई फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, सनी देओल और अनिल कपूर भी नजर आए थे। फिल्म एनिमल ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

तू झूठी मैं मक्कार

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो ये फिल्म जरूर देखें।

संजू

साल 2018 में आई फिल्म संजू भी रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। 

ए दिल है मुश्किल

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ए दिल है मुश्किल भी काफी शानदार फिल्म थी। इस फिल्म के गानों को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था।

ये जवानी है दीवानी

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म को देखना लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म में दीपिका और रणबीर की केमिस्ट्री सबको बहुत पसंद आई थी।

बर्फी

इस लिस्ट में फिल्म बर्फी का नाम भी शामिल है। बर्फी में रणबीर कपूर के अलावा प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डीक्रूज ने भी शानदार काम किया था।

रॉकस्टार

रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म रॉकस्टार की कहानी हर किसी को रोने पर मजबूर कर देती है। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी तो आज ही देखें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ