बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर को लोग चॉकलेट बॉय के नाम से भी जानते हैं। एक्टर ने 2003 में आई फिल्म इश्क-विश्क से डेब्यू किया था।
आपको बता दें कि शाहिद कपूर 43 साल के हैं लेकिन उनकी फिटनेस देख कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
आज हम आपको शाहिद कपूर की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं। एक्टर कभी भी जिम मिस नहीं करते हैं और जिम में बहुत पसीना बहाते हैं।
बॉडी को फिट रखने और फैट बर्न करने के लिए शाहिद कपूर रोज कार्डियो करते हैं। कार्डियो करने से फैट जल्द बर्न होता है।
साथ ही शाहिद कपूर रोज रनिंग भी करते हैं। दौड़ने से हार्ट हेल्थ अच्छी होती है और शरीर में फुर्ती भी बनी रहती हैं।
एक इंटरव्यू में शाहिद ने बताया था कि, वो नाश्ते में इडली या फिर उत्तपम लेना पसंद करते हैं। इडली और उत्तपम दोनों ही नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
शाहिद कपूर अपने खाने का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। एक्टर बॉडी को मेंटेन रखने के लिए जंक फूड और चीनी से दूरी बनाकर रखते हैं।
इसके अलावा शाहिद कपूर को स्विमिंग करना भी बहुत पसंद है। स्विमिंग करने से बॉडी रिलेक्स और फ्लैक्सिबल भी होती है।