शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरू हो गया है। इस दौरान माता रानी के भक्त व्रत रखते हैं। अगर आप व्रत के समय थकान और कमजोरी से बचने चाहते हैं, तो इन 7 ड्रिंक्स को शामिल करें।
नारियल पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी होने पर यह एनर्जी बढ़ाता है। रोज सुबह या व्रत के बीच में एक ग्लास पिएं।
केले, सेब, पपीता या स्ट्रॉबेरी से बना स्मूदी नेचुरल शुगर और विटामिन्स से भरपूर होता है। यह शरीर को दिनभर ऊर्जा देता है और भूख भी नियंत्रित रखता है। व्रत में बिना दूध के फल का स्मूदी बनाएं।
नींबू पानी विटामिन C से भरपूर होता है और डिहाइड्रेशन रोकता है। यह सुबह की एनर्जी बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इसे गुनगुना पानी में मिलाकर पिएं।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह माइंड को फ्रेश रखता है और ध्यान बनाए रखने में मदद करता है। व्रत के समय शुगर फ्री ग्रीन टी लेना सबसे बेहतर है।
एलोवेरा जूस पाचन क्रिया सुधारता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। यह थकान दूर करने और शरीर को हल्का रखने में मदद करता है। इसे रोज सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद है।
हल्दी वाला दूध इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को ताकत देता है। व्रत के बाद यह आराम और एनर्जी दोनों प्रदान करता है। रात को सोने से पहले एक ग्लास हल्का गरम दूध लें।
खीरे का जूस ठंडक पहुंचाता है और शरीर को फ्रेश रखता है। इसमें मिनरल्स और पानी भरपूर होते हैं, जिससे दिनभर तरोताजा महसूस होता है। इसमें थोड़ा सा पुदीना और नींबू डालकर स्वाद बढ़ाएं।
इन 7 ड्रिंक्स को व्रत के दौरान शामिल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva