खाली पेट आंवले का पानी पीने के 7 फायदे


By Priyam Kumari21, Oct 2025 02:40 PMjagran.com

आंवले के फायदे

आंवला में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना खाली पेट आंवले का पानी पीते हैं, तो ये 7 गजब फायदे हो सकते हैं।

पाचन तंत्र सुधारे

आंवले का पानी पेट की सफाई करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

इम्यूनिटी करें बूस्ट

आंवले में भरपूर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाव करते हैं।

वजन घटाने में मदद

आंवले का पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और वजन नियंत्रण में सहायक है।

हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा

आंवला रक्तचाप को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। यह दिल और धमनियों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

त्वचा को बनाएं चमकदार

एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को डेड सेल्स से मुक्त रखते हैं और नेचुरल ग्लो लाते हैं। इसके नियमित सेवन से झुर्रियों और दाग-धब्बों में भी कमी आती है।

बालों और नाखूनों के लिए अच्छा

आंवले का पानी बालों को मजबूत बनाता है, बाल झड़ने कम करता है और नाखूनों को स्वस्थ बनाए रखता है।

तनाव करें कम

आंवले का पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और ऊर्जा बढ़ाता है। साथ ही यह मूड सुधारने और तनाव कम करने में भी मदद करता है।

आंवले का पानी पीने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva