'निशांत से मिर्च मसाला तक', Smita Patil की 7 बेस्ट फिल्में देखें


By Priyam Kumari19, Feb 2025 06:00 PMjagran.com

Smita Patil की शानदार फिल्में

स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में विशुद्ध मसाला फिल्मों के साथ आर्ट फिल्में भी कीं। चलिए आज हम आपको बताएंगे स्मिता पाटिल की 7 बेस्ट फिल्मों के बारे में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

फिल्म निशांत

स्मिता पाटिल की फिल्म 'निशांत' साल 1975 में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने अमरीश पुरी, गिरीश कर्नाड, शबाना आजमी, अनंत नाग, नसीरूद्दीन शाह, मोहन आगाशे के साथ काम किया था।

फिल्म बाजार

सागर सरहदी की बाजार की कहानी दुल्हनों की खरीद फरोख्त पर आधारित थी। यह फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म में स्मिता पाटिल सुप्रिया पाठक, फारुख शेख और नसीरूद्दीन शाह के साथ नजर आई थीं।

फिल्म अर्थ

साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'अर्थ' महेश भट्ट के जीवन से प्रेरित है। इसमें स्मिता के साथ कुलभूषण खरबंदा, राज किरण, शबाना आजमी और रोहिणा हट्टंगड़ी ने मुख्य रोल में नजर आईं।

फिल्म मिर्च मसाला

'मिर्च मसाला' साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। बता दें कि 1986 में आई इस फिल्म में ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह, परेश रावल, मोहन गोखले और सुरेश ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई।

फिल्म गिद्ध

1984 की आई फिल्म 'गिद्ध' में स्मिता पाटिल ने नाना पाटेकर और ओम पुरी के साथ मुख्य रोल में नजर आई थीं।

फिल्म मंडी

श्याम बेनेगल निर्देशित 1983 की फिल्म 'मंडी' में पॉलिटिक्स और प्रॉस्टिट्यूशन पर कटाक्ष किया गया था। फिल्म में नीना गुप्ता, स्मिता पाटिल, नसीरूद्दीन शाह, अमरीश पुरी और कुलभूषण खरबंदा ने अहम भूमिका निभाई थी।

फिल्म अर्ध सत्य

1983 में आई फिल्म 'अर्ध सत्य' में स्मिता पाटिल, शफी इनामदार, ओम पुरी और नसीरूद्दीन शाह जैसे बड़े-बड़े किरदार नजर आएं।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb