क्‍या ये 7 कंटेस्टेंट Khatron Ke Khiladi 15 का हिस्सा बनेंगे?


By Priyam Kumari19, Feb 2025 02:00 PMjagran.com

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15

बिग बॉस 18 के बाद कलर्स जल्द ही अपने पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के साथ लौटने वाला है। इस शो में कंटेस्टेंट को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन में कौन-कौन हिस्सा बन सकते हैं।

विवियन डीसेना

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर विवियन डीसेना का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि विवियन पहले खतरों के खिलाड़ी 7 में नजर आ चुके हैं। हालांकि, अब फिर से 15वें सीजन में विवियन नजर आ सकते हैं।

दिग्विजय सिंह राठी

इस लिस्ट में दिग्विजय सिंह राठी का भी नाम शामिल है। बिग बॉस 18 के बाद दिग्विजय खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं।

कृशाल आहूजा

टीवी एक्टर कृशाल आहूजा भी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर वह इस शो में आते हैं, तो उन्हें दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिल सकता है।

ईशा सिंह

ईशा सिंह को बिग बॉस 18 में खूब पॉपुलैरिटी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वह एक रियलिटी शो के बाद खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ सकती हैं।

एल्विश यादव

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को फैंस देखना काफी पसंद करते हैं। फिलहाल, वह कलर्स के लाफ्टर शेफ सीजन 2 में लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  एल्विश यादव को फिर से मेकर्स खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच कर रहे हैं।

अविनाश मिश्रा

हाल ही में, टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा बिग बॉस 18 में नजर आए थें। इसके बाद वह अब खतरों के खिलाड़ी में भी स्टंट करते हुए नजर आ सकते हैं।

बसीर अली

बता दें कि बसीर अली का नाम भी खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन के लिए सामने आ रहा है। एक्टर पहले भी कई रियलिटी शो और सीरिल्स में नजर आ चुके हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & IMDb