भारतीय रसोई में सरसों के तेल का काफी महत्व होता है। घर की महिलाएं सभी चीजें इसी तेल में बनाना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं 7 ऐसी चीजों के बारे में, जो सरसों के तेल में ही बनती हैं।
सरसों का तेल अचार बनाने के लिए एकदम परफेक्ट होता है। इस तेल का उपयोग सभी प्रकार के तेल बनाने के लिए किया जाता हैं। साथ ही, यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है।
दालों और सब्जियों में तड़का लगाने के लिए घरों में राई का तड़का बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए सभी महिलाएं सरसों के तेल का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही, यह खाने के स्वाद को भी दोगुना कर देता है।
हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही, इन्हें सरसों के तेल में बनाया जाए, तो यह ओर स्वादिष्ट और हेल्दी बन जाती है।
घर में पकोड़े बनाने के लिए आप रिफाइंड की जगह सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से सेहत को काफी लाभ मिलता है।
करेले जैसी हरी सब्जी को बनाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इस तेल में यह सब्जी कुरकुरी बनती है।
सरसों के तेल में चिकन को फ्राई करने से वह स्वादिष्ट और कुरकुरा हो जाता है। साथ ही, इसे खाने में भी मजा आता है।
पापड़ों को तलने के लिए आप रिफाइंड की जगह सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। यह तेल सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता। साथ ही, यह खाने में भी काफी कुरकुरे और स्वादिष्ट लगते हैं।
इन चीजों को बनाने के लिए आप भी सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik