डार्क चॉकलेट में अच्छी-खासी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो तनाव को कम करने का काम करते हैं।
नट्स में विटामिन, जिंक, मैग्नीशियम होता है। इसमें मौजूद विटामिन बी और मैग्नीशियम स्ट्रेस को कम करने में मददगार होता है। तो नट्स को भी अपनी डाइट में शामिल करें।
बेरीज में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जिनसे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रैस्पबेरी आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। जिसके सेवन से तनाव कम होता है।
ग्रीन टी में एल-थियानिन नाम का एक खास एमिनो एसिड मौजूद होता है, जो दिमाग को स्वस्थ रखता है और तनाव कम करता है।
तनाव दूर करने के लिए अंडे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंडे में मैग्नीशियम और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हैप्पी हार्मोन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं।
स्टडीज से पता चलता है कि विटामिन सी तनाव से राहत देने में सहायक होता है। इसके लिए संतरा, स्ट्रॉबेरी, अंगूर जैसे फल का सेवन करें।