देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के करियर की 7 फ्लॉप फिल्में


By Akanksha Jain28, Aug 2024 09:00 AMjagran.com

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है, आज हम आपको उनके करियर की फ्लॉप फिल्में दिखाएंगे।

7 खून माफ

साल 2011 में आई फिल्म 7 खून माफ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन दर्शकों को इस फिल्म के गाने बहुत पसंद आए थे।

दीवाना मैं दीवाना

प्रियंका चोपड़ा और गोविंदा की ये फिल्म दीवाना मैं दीवाना 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी फैंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया था।

जय गंगाजल

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म जय गंगाजल का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने पुलिस की भूमिका निभाई है।

प्यार इम्पॉसिबल

प्यार इम्पॉसिबल में उदय चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

द स्काई इज पिंक

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक भी फ्लॉप रही थी। इस फिल्म की कहानी बाद में दर्शकों को बहुत पसंद आई।

वॉट्स यॉर राशी

हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वॉट्स यॉर राशी भी ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

जंजीर

इस लिस्ट में फिल्म जंजीर का नाम भी शामिल है। फिल्म जंजीर में राम चरण और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ