एप्पल शेप्ड वुमन फॉलो करें ये फैशन टिप्स, हर मौके पर दिखेंगी हॉट


By Priyam Kumari28, Feb 2025 11:00 AMjagran.com

एप्पल शेप्ड वुमन स्टाइलिंग टिप्स

हर तरह की ड्रेसेज सब पर सूट नहीं करती। कोई भी ड्रेस पहनने से पहले अपनी बॉडी शेप का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं एप्पल शेप्ड वुमन के लिए कैसे आउटफिट्स बेस्ट रहेंगे।

थाई स्लिट ड्रेस

एप्पल शेप्ड वुमन पर थाई स्लिट ड्रेस बहुत अच्छी लगती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो इस तरह की ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी

अगर आप पार्टी में साड़ी स्टाइल करने का सोच रही हैं, तो सोनाक्षी जैसी इंडो-वेस्टर्न साड़ी को ट्राई करें। ऐसी साड़ी एप्पल शेप्ड वुमन पर खूब खीलती हैं।

प्रिंटेड ड्रेस

एक्ट्रेस ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

डेनिम ड्रेस

कॉलेज में स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने के लिए डेनिम ड्रेस से बेहतर कुछ भी नहीं है। आप ऐसी ड्रेस को अपने वॉडरोब में शामिल करें।

काफ्तान सूट

प्रिंटेड काफ्तान स्टाइल सूट हर मौके पर खास लुक देती है। अगर आप ऑफिस में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इसे चुनें।

शिमरी ड्रेस

एप्पल शेप्ड गर्ल्स के लिए शिमरी शॉर्ट ड्रेस फिगर को परफेक्ट शेप देती है। अगर आप पार्टी या डेट के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करें।

सीक्विन जंपसूट

रेड कलर की सीक्विन जंपसूट आपके लुक को शानदार बना सकती है। इसलिए इसे आप खास मौकों पर पहनना न भूलें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aslisona)