छोटी उम्र में बच्चों का रोल निभाने वाले ये 7 सेलेब्स


By Akshara Verma09, May 2025 04:00 PMjagran.com

छोटी उम्र से करी एक्टिंग

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे बड़े सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत करने के लिए कई फिल्मों में बच्चों का किरदार निभाया था। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने छोटी उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में कदम रखा।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने साल 1999 में आई फिल्म संघर्ष में 6 साल की उम्र में काम किया था। इसमें एक्ट्रेस ने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था।

आमिर खान

बॉलीवुड के फेमस एक्टर आमिर खान ने 1973 में आई फिल्म यादों की बारात में एक जवान लड़के का रोल निभाया था। फिल्म में एक्टर का नाम रतन है।

ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म आशा से डेब्यू किया था। एक्टर की यह फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस डेब्यू के बाद एक्टर ने कई सारी फिल्मों में काम किया था।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक रखती थी। बचपन में उन्होंने फिल्म मासूम से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी।

इमरान खान

आमिर खान के भांजे इमरान खान भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने बचपन में ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करके अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। एक्टर ने कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया हैं।

कुणाल खेमू

कुणाल खेमू ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी। वो राजा हिंदुस्तानी, ज़ख्म और हम हैं राही प्यार के जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साथ ही, एक्टर ने अपने काम से लोगों को काफी इंप्रेस किया।

हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। एक्ट्रेस ने बचपन से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram