बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने वेश्या का किरदार निभाकर इंडस्ट्री में छा गई हैं। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेज के बारे में।
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। कंगना ने फिल्म रज्जो में एक वेश्या का रोल अदा किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग देखकर दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी वेश्या का रोल कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म चमेली में शानदार एक्टिंग से फैंस को हैरान कर दिया था।
इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित का भी नाम शामिल है। बता दें कि एक्ट्रेस ने फिल्म देवदास और दयावन में एक वेश्या के रोल में नजर आई थीं।
संजय लीला भंसानी की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट ने वेश्या का रोल अदा किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने माफिया बॉस लेडी का रोल करके फैंस के होश उड़ा दिए।
विद्या बालन ने भी अपनी फिल्म बेगम जान में वेश्या के रूप में गजब की अदाकारी दिखाई थी। फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी।
इस लिस्ट में तब्बू भी हैं, जिन्होंने फिल्म चांदनी बार में बेझिझक वेश्या का किरदार निभाया था। इसके उनकी खूब तारीफ की गई थी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी अपनी एक फिल्म में वेश्या के रोल में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मुकद्दर का सिकंदर में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अन्य फिल्मों भी हैं, जो इन पर आधारित है। ऐसी ही फिल्मों और जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb