इन 7 पाकिस्तानी सीरियल्स ने भारत में मचाई धूम


By Akshara Verma22, Apr 2025 08:00 PMjagran.com

7 टॉप पाकिस्तानी सीरियल्स

पाकिस्तान के सीरियल्स देखने में काफी रोमांचक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन 7 सीरियल्स ने भारत में भी काफी धूम मचाई हैं। जी हां, आइए जानते हैं वह कौन से है।

मीम से मोहब्बत सीरियल

इन दिनों पाकिस्तान का यह सीरियल काफी ट्रेंड में है। शो में Dananeer Mobeen और Ahad Raza Mir ने जबरदस्त एक्टिंग की थी।

जुड़वा सीरियल

2025 में आए इस शो में Aina Asif ने जुड़वा बहन के रोल निभाया है। IMDb पर इस शो को 10 में से करीब 9 रेटिंग हासिल हुई है। आप इसे यूट्यूब पर देख सकते है।

कभी मैं कभी तुम सीरियल

2024 में आया यह पाकिस्तानी ड्रामा एक लव स्टोरी को दर्शाता है। इस शो को पाकिस्तान के लोगों के साथ-साथ हिंदुस्तान में भी काफी पसंद किया गया।

तेरे बिन सीरियल

इस सीरियल में वहाज अली और यमुना जैदी ने साथ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो में नफरत को प्यार में बदलते हुए दिखाया गया है।

सुनो चंदा सीरियल

यह एक फैमिली शो है, जिसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं। 2018 में आए इस सीरियल में इकरा अजीज और फरहान सईद ने काम किया था।

जिंदगी गुलजार है सीरियल

2012 में आए इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया था। साथ ही, आज भी इस शो को IMDb पर करीब 8.9 रेटिंग मिली हुई है। आप इस रोमांस से भरपूर शो को यूट्यूब पर देख सकते हैं।

मन मस्त मलंग सीरियल

हालही में आए इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस शो में 2 फैमिली के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है। इस शो को IMDb पर 8.8 रेटिंग हासिल हुई।

आप इन पाकिस्तानी सीरियल्स को आनंद लेने के लिए देख सकते हैं। बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Imdb