टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस को दीवाना बनाए हुए रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है।
बता दें कि श्वेता तिवारी ने टीवी के साथ ही फिल्मी दुनिया में भी धमाल मचा चुकी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनकी 6 बेहतरीन फिल्मों पर।
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में श्वेता तिवारी ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े कलाकार हैं।
साल 2024 की एक्शन फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में श्वेता तिवारी ने विवेक ओबेरॉय की पत्नी का रोल निभाया है। इस फिल्म में उन्हें खूब पसंद किया गया।
बिपाशा बसु, जॉन अब्राहम, श्वेता तिवारी और प्रियांशु चटर्जी की फिल्म मदहोशी साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में श्वेता तिवारी ने तबस्सुम के किरदार में नजर आईं।
फिल्म बिन बुलाए बाराती में भी श्वेता तिवारी ने काम किया है। फिल्म में उनका ग्लैमर भरा लुक काफी वायरल हुआ था। बता दें कि इस फिल्म में वह एक आइटम सॉन्ग में दिखाई दी।
श्वेता तिवारी ने बॉलीवुड ही नहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म हमार सैया हिंदुस्तानी में अपनी अदाओं से जलवा बिखेरती नजर आईं।
हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के अलावा भी श्वेता तिवारी ने पंजाबी फिल्म मित्रा दा ना चलदा में काम किया है। इसमें गिप्पी ग्रेवाल भी लीड रोल में थे।
श्वेता तिवारी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMdb & Instagram