दुबले पतले शरीर का वजन कैसे बढ़ाएं?


By Akanksha Jain24, Apr 2024 02:07 PMjagran.com

दुबले पतले शरीर से हैं परेशान?

दुबले पतले शरीर को मस्कुलर बनाना काफी मुश्किल है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से आप मोटे हो सकते हैं।

पिएं दूध

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्ब, फैट, मिनरल और विटामिन मौजूद हैं। जिनके सेवन से आपको ताकत तो मिलती है साथ ही वजन भी बढ़ता है।

प्रोटीन शेक का सेवन करें

आप घर पर ही प्रोटीन शेक बना सकते हैं। आप घर पर केले का शेक, स्मूदी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

खाएं ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स के सेवन से भी वजन बढ़ता है। ड्राई फ्रूट में ज्यादा कैलोरी होती है और ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और फैट होता है।

रेड मीट का सेवन

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आप रेड मीट का भी सेवन कर सकते हैं। मीट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे वजन बढ़ता है।

चावल खाएं

वजन बढ़ाने के लिए आप चावल का भी सेवन कर सकते हैं। आप चावल के साथ दाल खाएं, दाल में भी प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। 

फिश का सेवन करें

फिश में ओमेगा 3 होता है जिससे एनर्जी लेवल बढ़ता है। आप फिश के सेवन से वजन बढ़ा सकते हैं।

पीनट बटर का सेवन

आप ब्रेड के साथ पीनट बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीनट बटर में भी प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे वजन बढ़ता है।

आप भी इन चीजों का सेवन कर अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इसी तरह की और खबरे पढ़ने के लिए आप jagran.com पर विजिट कर सकते हैं।

टमाटर का जूस रोज पीने से क्या होता है? ऐसे बनाएं