गुड़हल का तेल सिर्फ सुंदरता नहीं बढ़ाता, बल्कि आपके बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना बालों में गुड़हल का तेल लगाने से ये गजब फायदे मिल सकते हैं।
गुड़हल का तेल बालों की जड़ों को गहराई तक पोषण देता है। इससे बाल कम टूटते हैं और मजबूत बनते हैं।
गुड़हल का तेल खोपड़ी को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। रूसी और खुजली जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
गुड़हल के तेल की नियमित मसाज से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह बालों की ग्रोथ को तेज करता है और बाल घने दिखाई देते हैं।
गुड़हल का तेल जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने या झड़ने की समस्या कम होती है।
गुड़हल का तेल तेल लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। लंबे समय तक बालों की नेचुरल चमक बनी रहती है।
गुड़हल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं। यह बालों को सूखने और रूखापन होने से बचाता है।
गुड़हल का तेल बालों में नेचुरल रंग बनाए रखने में मदद करता है। यह समय से पहले सफेद बालों को रोकता है।
हेल्दी हेयर के लिए इसे अपनी हेयर केयर रूटीन में शामिल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva