दाल एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जो लगभग हर दिन खाने की थाली में होता है। कुछ लोग दाल में नींबू निचोड़कर खाना पसंद करते हैं। यह स्वाद को दोगुना कर देता है। आइए जानते हैं इसके 7 गजब फायदे।
अगर किसी व्यक्ति को पाचन से जुड़ी समस्या है, तो दाल में नींबू डालकर खाएं। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड दाल को आसानी से पचाने में मदद करता है।
विटामिन C से भरपूर नींबू दाल को हेल्दी और इम्यूनिटी बूस्टर बनाता है। यह कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए बेस्ट स्त्रोत है।
अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो दाल में नींबू मिलाकर खा सकते हैं। नींबू में मौजूद लो-कैलोरी और प्रोटीन वेट लॉस को सपोर्ट करते हैं।
नींबू का विटामिन C दाल के आयरन को शरीर में जल्दी अवशोषित करता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
बहुत से लोग दाल में नींबू मिलाकर खाने के शौकीन होते हैं। यह खाने के फ्लेवर को फ्रेश और टेस्टी बना देता है।
दिल के मरीज के लिए नींबू और दाल का मिश्रण बहुत फायदेमंद है। नींबू को दाल में मिलाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद मिलती है।
नींबू-दाल का कॉम्बो सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी अच्छा है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और स्किन ग्लोइंग बनाता है।
आप भी इन फायदों को जानकर दाल के साथ नींबू खाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva