Beauty Tips: घनी पलकों के लिए आंखों पर लगाएं ये 6 चीजें


By Akshara Verma17, Jan 2025 07:30 PMjagran.com

पलकों को घना और लंबा कैसे करें?

आंखों की घनी पलकें हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं। लेकिन सभी की पलकें लंबी और घनी हो ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप खूबसूरत लंबी पलकें चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बताएं जाने वाली 6 चीजों को जरूर ट्राई करें।

नारियल तेल लगाएं

पलकों को नेचुरली लंबा और घना करने के लिए नारियल का तेल सबसे बेस्ट माना जाता है। आप इसे रोज सोने से पहले अपनी पलकों पर लगाएं और अच्छे से मालिश करें।

देसी घी लगाएं

देसी घी खाने के साथ-साथ चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। सोने से पहले आंखों के साथ चेहरे पर देसी घी लगाएं, जिससे पलकें लंबी-घनी और चेहरा ग्लो करता है।

वैसलीन लगाएं

पलकों को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते है। सर्दियों में इसे आंखों की पलकों के साथ-साथ होठों पर भी लगाएं, जिससे आपके होंठ भी नहीं फटेंगे।

नारियल तेल और विटामिन ई लगाएं

विटामिन ई कैप्सूल चेहरे के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप 1 कैप्सूल को नारियल तेल में मिलाकर रोज आंखों की पलकों पर लगाएं।

ऑलिव ऑयल लगाएं

ऑलिव ऑयल को बालों के लिए अच्छा माना जाता है। सोने से पहले इसमें रोज कैस्टर ऑयल मिलाकर आंखों पर जरूर लगाएं। यह आपकी पलकों को नेचुरली घनी बनाएगा।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा आंखों को ठंडक देता है। आप पलकों को लंबी और घनी करने के लिए इसमें विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर लगाएं।

इन 6 तरीकों से आप अपनी आंखों की पलकों को लंबा और घना कर सकते हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:FreePik