सर्दियों के मौसम में गर्म-गर्म हलवा खाना सभी को पसंद होता है। यह सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है। आज हम आपको 6 ऐसे स्वादिष्ट और हेल्दी हलवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप मजे से खाएंगे।
मूंग दाल का हलवा सर्दियों में खाना बहुत पसंद करते हैं। इस हलवे में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो शरीर को हेल्दी बनाता है।
बादाम एक गर्म ड्राई फ्रूट होता है। इसका हलवा खाने से शरीर में गर्मी और त्वचा पर चमक आती है, क्योंकि इसमें विटामिन-ई मौजूद होता है।
ठंड में गाजर के हलवे को खाने का एक अलग ही मजा होता है। गाजर आंखों और इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद होती है।
इस हलवे को बनाने के लिए घी, दूध और सूजी का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने में काफी हल्का होता है। आप इस हलवे को नाश्ते के समय खा सकते हैं।
हलवा खाने के शौकीन है, तो एक बार आटे का हलवा जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए घी, आटा और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में गुड़ शरीर के लिए काफी अच्छा होता है।
सर्दियों में आलू से बने हलवे को काफी लोग खाना पसंद करते हैं। यह शरीर को गर्माहट देता है।
खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva and Freepik