भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीने के हर सोमवार को भोले बाबा के भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं।
शिवलिंग पर जल अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है, लेकिन जल में ये 6 चीजें मिलाकर पूजा करने से लाभ मिलता है।
दूध को जल में मिलाकर अर्पित करने से मन की नेगेटिविटी दूर होती है और जीवन में शांति आती है।
गंगा का पवित्र जल शिवलिंग पर अर्पण करने से पापों का नाश होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
त्रिदेव का स्वरूप माने जाने वाले बेलपत्र को जल में मिलाकर चढ़ाने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं।
शहद का प्रयोग शिवलिंग पर मिठास व प्रेम के प्रतीक के रूप में किया जाता है। यह मन के कटु भाव मिटाता है।
तिल को जल में मिलाकर चढ़ाने से शनि जैसे ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
साफ और बिना टूटे चावल जल में डालकर चढ़ाने से सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है।
आप भी जल में इन चीजों को जरूर मिलाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva