आंखों की रोशनी नहीं होगी खराब आजमाएं ये 6 उपाय


By Lakshita Negi05, Jan 2025 03:30 PMjagran.com

डिजिटल लाइफस्टाइल

आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताने से आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक सही रख सकते हैं।

सही डाइट का सेवन करें

आंखों की हेल्थ के लिए गाजर, पालक, और अमरूद जैसे विटामिन ए से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, बादाम, अखरोट और मछली में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड भी आंखों के लिए फायदेमंद हैं।

स्क्रीन टाइम कम करें

डिजिटल स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखों पर खिंचाव पड़ता है। हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूर किसी चीज को देखें। इसे 20-20-20 नियम कहते हैं, जो आंखों को आराम देता है।

रेगुलर एक्सरसाइज है जरूरी

आंखों के लिए खासतौर पर बनाई गई एक्सरसाइज जैसे आंखों को घुमाना, दूर और पास की चीजों पर कॉन्सेंट्रेट करें और पामिंग करना आपकी आंखों की रोशनी को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है।

धूप में चश्मे का इस्तेमाल

धूप में निकलने से पहले UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनना न भूलें। इससे आंखें हार्मफुल रेज और धूल से बची रहती हैं, जो धीरे-धीरे आंखों की रोशनी को खराब कर सकती हैं।

भरपूर नींद की जरूरत

नींद की कमी की वजह से बहुत बार आंखों में खिंचाव, स्वेलिंग और थकान हो सकती है। रोजाना 8 घंटे की नींद लेना आंखों को रेस्ट मिलता है और उनकी केपेसिटी को अच्छा करता है।

पानी से आंखों को धोएं

दिन में 3-4 बार आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। इससे न केवल आंखें साफ रहेगी, बल्कि आंखों में जलन भी कम हो जाती है। खासकर स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के बाद यह आदत बेहद असरदार होती है।

आंखों का रेगुलर चेकअप

हर 6 महीने में आंखों का चेकअप करवाते रहें। शुरुआती प्रॉब्लम्स का टाइम पर पता लगने से इसे ज्यादा खतरनाक होने से रोका जा सकता है। डॉक्टर की सलाह से सही डिसीजन लें।

इन उपायों को अपनाकर आप न केवल आंखों की रोशनी को खराब होने से बचा सकते हैं, बल्कि आंखों की हेल्थ भी अच्छी बना सकते हैं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।