प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर मूंगफली एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक है और इसे सर्दियों में ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती है?
अगर आपको गैस, एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो मूंगफली आपके लिए हानिकारक है।
मूंगफली एक हाई कैलोरी फूड है, जिससे वजन काफी तेजी से बढ़ता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो मूंगफली को डाइट में कम मात्रा में शामिल करना चाहिए।
आज के समय में ज्यादातर लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। आजकल बाजारों में कई तरह की मूंगफली आने लगी है। नमक वाली मूंगफली ब्लड प्रेशर से ग्रस्त लोगों के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होती है।
कई लोगों को मूंगफली खाने से एलर्जी हो जाती है। ये शरीर में खुजली, रैशेस, सांस लेने में दिक्कत, सूजन, दस्त, और उल्टी, जैसे लक्षण को दर्शाती हैं।
जिन लोगों को पहले से ही गठिया या हाइपरयूरिसीमिया की समस्या है, उन लोगों को मूंगफली कम मात्रा में खानी चाहिए। ज्यादा मूंगफली खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है, जिससे लोगों के शरीर में गठिया जैसी बीमारियों के लक्षण काफी बिगड़ जाते हैं।
मूंगफली ज्यादा खाने से आपके ब्लड शुगर का लेवल काफी तेजी से बढ़ सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल फायदेमंद नहीं है। इसलिए, डायबिटीज के लोगों के लिए मूंगफली एक अच्छा ऑप्शन नहीं हैं।
लोगों के मूंगफली खाने के सिर्फ नुकसान ही नहीं बल्कि कुछ लोगों के लिए फायदेमंद भी है, जैसे डिप्रेशन से पीड़ित लोगों के मूंगफली एक अच्छा आहार है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन डिप्रेशन कम करने में मदद करता है।
इस तरह के साइड इफेक्ट को ध्यान में रखते हुए इन 6 लोगों को हमेशा मूंगफली खाने से बचाव करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva and Freepik