धूप से बचाएंगे ये 6 नेचुरल सनस्क्रीन


By Priyam Kumari17, May 2025 07:00 PMjagran.com

गर्मियों में धूप से कैसे बचें?

सूरज की हानिकारक किरणें हमारे स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इससे बचने के लिए मार्केट में कई तरह के सनस्क्रीन मिलते हैं।

स्किन के लिए नेचुरल सनस्क्रीन

अगर आप मार्केट में मिलने वाले सनस्क्रीन की जगह नेचुरल तरीका ट्राई करना चाहते हैं, तो इन 6 नेचुरल सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

नारियल तेल

धूप की हानिकारक किरणों से बचने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद हल्का नेचुरल एस पी एफ त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखता है।

एलोवेरा जेल

स्किन के लिए एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को ठंडक और राहत देने का काम करता है। साथ ही, सनबर्न होने पर आप इसका इस्तेमाल करें।

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर सनबर्न से राहत देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, यह त्वचा को सॉफ्ट भी बनाए रखता है।

तिल का तेल

तिल के तेल का इस्तेमाल नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में किया जा सकता है। यह यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो धूप की हानिकारक किरणों से होने वाले डैमेज को कम करता है। साथ ही, यह सनबर्न से भी राहत दिलाता है।

गाजर और टमाटर

गाजर और टमाटर खाने में ही नहीं, बल्कि नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह धूप की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करता है।

इन नेचुरल सनस्क्रीन से आप भी सनबर्न से बच सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva