नाखून कमजोर हों तो बार-बार टूटने लगते हैं। इसकी वजह से हाथों की सुंदरता भी कम हो जाती है। इसलिए नाखूनों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
ज्यादातर महिलाएं लंबे नाखूनों की चाह रखती हैं। अगर आप भी खूबसूरत और लंबे नाखून पाना चाहती हैं, तो इन घरेलू उपायों के मदद लें।
लहसुन की एक स्लाइस नाखून पर हल्के से रगड़ें। यह बैक्टीरिया और फंगस से बचाता है और नाखूनों की जड़ मजबूत करता है।
रात को सोने से पहले नारियल तेल को नाखून और कटिकल पर लगाएं। यह नाखूनों को पोषण देता है और नेचुरल चमक लाता है।
गर्म पानी में एक चुटकी नमक डालें और नाखूनों को 10 मिनट भिगोएं। इससे नाखून मजबूत बनते हैं और टूटने की समस्या कम होती है।
अंडे की सफेदी को नाखूनों पर लगाकर 15 मिनट रखें। फिर धो लें। इसमें मौजूद प्रोटीन नाखूनों को मजबूत और टूटने से बचाता है।
नींबू का रस और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे नाखूनों पर 5-7 मिनट लगाएं। यह नाखूनों की पीलापन दूर करता है और उन्हें साफ और हेल्दी बनाता है।
हाथों और नाखूनों को नियमित रूप से मॉइश्चराइजर या हैंड क्रीम से सिक्योर करें। यह नाखूनों और त्वचा को नरम रखता है और खूबसूरत दिखाता है।
इन उपायों का रोजाना फॉलो करें और लंबे, मजबूत और सुंदर नाखून पाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva