जीवन में आदतों को काफी प्रभाव पड़ता है। अच्छी आदतें आपके जीवन में खुशहाली ला सकती हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी बुरी आदतें होती हैं?
अगर आपके अंदर बुरी आदतें हैं तो उसे त्याग देना चाहिए। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
आप जहां रहते हैं वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। गंदगी फैलाने वाले को लोगों को जीवन में पैसे की कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ में नमक देने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
सूर्योदय के बाद तक सोना घर में कंगानी आने का संकेत हो सकता है। हमेशा सूर्योदय से पहले उठना चाहिए।
अन्न का अपमान करना अशुभ माना जाता है। खाते समय उतना ही खाना लेना चाहिए, जितना खा सको। थाली में भोजन छोड़ने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।
कई लोग हमेशा नाखून को चबाते रहते हैं। ऐसे करने वाले लोगों के सूर्य कमजोर हो जाते हैं। जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
जो लोग पैर को हिलाते रहते हैं, उनके मन में कोई न कोई बात चलती रहती है। ऐसे लोग तनाव के शिकार हो सकते हैं।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ