ये सपने बताते हैं कि कभी भी हो सकती है अनहोनी


By Farhan Khan25, Aug 2023 01:53 PMjagran.com

सनातन धर्म

सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। सपने आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। ये सपने कभी शुभ तो कभी अशुभ फल देते हैं।

सपने

कुछ सपने बेहद खास होते हैं, जो दिल को छू जाते हैं। इन सपनों को देख लोग रोमांचित हो जाते हैं। वहीं, कुछ सपने बेहद डरावने होते हैं।

भयभीत

इन सपनों को देख लोग भयभीत हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके साथ जरूर कुछ बुरा होने वाला है।

मृत्यु के संकेत

स्वप्न शास्त्रों की जानकारों की मानें तो कई डरावने सपने मृत्यु के संकेत होते हैं। इन सपनों को देखने पर अनदेखी बिल्कुल न करें।

पेड़ गिरना

अगर कोई व्यक्ति सपने में पेड़ को गिरते देखता है या खुद बहुत अधिक ऊंचाई से गिरता है, तो ये संकेत है कि उस व्यक्ति की मृत्यु जल्द होने वाली है।

टूटी प्रतिमा

टूटी प्रतिमा सपने में टूटी हुई मूर्ति को देखने का मतलब है कि जल्द ही आपको कोई बुरी या अप्रिय खबर मिल सकती है।

काली बिल्ली

अगर कोई व्यक्ति सपने में काली बिल्ली को देखता है, तो यह अकाल मृत्यु का संकेत हो सकता है।

परछाई

अगर कोई व्यक्ति सपने में काली परछाई को देखता है, तो ये संकेत है कि उसके जीवन में कुछ गलत होने वाला है।

ढोल-नगाड़े

सपने में ढोल-नगाड़े बजते देखना या उसकी आवाज सुनाई देना शुभ नहीं होता है। ये सपने मृत्यु के संकेत है।