रंगों का त्योहार होली नजदीक आ चुका है। ऐसे में लोगों के घरों में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस खास मौके पर लोग तरह-तरह के पकवान बनाने में जुटे हुए हैं।
वैसे तो होली में गुजिया बनाने की परंपरा है। हालांकि, होली पर एक नहीं बल्कि कई तरह के स्नैक्स भी तैयार किए जाते हैं। आइए हम आपके 6 टेस्टी हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर पर झटपट बना सकते हैं।
भारत में मठरी को खूब पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए मैदा, अजवाइन और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इस होली आप घर पर मठरी जरूर बनाएं। इसे खाकर महमान भी खुश हो जाएंगे।
होली पर बनाने वाला खास स्नैक्स नमकपारा है, जिसे मैदा-सूज और नमक की मदद से बनाया जाता है। आप इसे हफ्तों कर स्टोर भी कर सकते हैं। ये खाने में बहुत कुरकुरा और स्वादित होता है।
अगर आप होली पर कुछ मिठा और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो गुड़ और तिल के लड्डू जरूर बनाएं। ये सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं और कई दिनों तक खराब भी नहीं होते हैं।
अगर आप मीठा खाना बहुत पसंद करते हैं, तो इससे बेस्ट ऑप्शन कुछ भी नहीं हो सकता है। आप इसे होली के बाद भी चाय के साथ खा सकते हैं।
चिवड़ा मिक्सचर एक हेल्दी ऑप्शन है। चिवड़े का मिक्सचर खाने में बहुत स्वादित और हल्का स्नैक होता है। इस होली पर घर पर ये जरूर ट्राई करें।
महाराष्ट्र में चकली काफी मशहूर है। इसे चावल के आटे, मसाले और तिल से बनाया जाता है। ये स्नैक भी काफी दिनों तक आप स्टोर करके रख सकते हैं।
खाने से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुडे़ रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva