इन 6 देशों में होता है सबसे कम घंटे काम


By Ashish Mishra15, Jan 2025 01:18 PMjagran.com

काम करने की समय-सीमा

अक्सर कंपनियां कर्मचारियों के लिए काम करने की समय-सीमा तय करती हैं। आइए जानते हैं कि किन देशों में सबसे कम घंटे काम होता है?

कम घंटे काम करने वाले देश

कई देश ऐसे हैं, जहां पर सबसे कम घंटे काम होता है। इन देशों में काम की क्वालिटी को देखते हुए कार्य करने का समय निर्धारित किया गया है।

जर्मनी में कितने घंटे काम होता है?

इस देश के कर्मचारियों को एक सप्ताह में 35 से 40 घंटे ही काम करना पड़ता है। जर्मनी में ओवरटाइम और श्रमिकों के कल्याण को लेकर कठोर कानून बनाए गए हैं।

फ्रांस में काम करने का समय

इस देश के कर्मचारियों के सप्ताह में 35 घंटे काम करना होता है। फ्रांस में यह कानून सन 2000 से लागू है। यह समय कर्माचारियों के कार्य और उनके निजी जीवन को देखते हुए निर्धारित किया गया है।

डेनमार्क में काम करने का समय

यहां पर सप्ताह में 37 घंटे काम करने के लिए निर्धारित किया गया है। इसमें अवकाश को भी शामिल किया गया है।

नीदरलैंड में कितने घंटे काम होता है?

इस देश में कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 29 घंटे काम करना पड़ता है। यहां के अधिकतर लोग पार्ट-टाइम जॉब करते हैं।

स्वीडन में काम के लिए निर्धारित समय

यहां पर एक सप्ताह में 40 घंटे काम किया जाता है। स्वीडन में पारिवारिक संतुलन के लिए काम करने के समय को लचीला रखा गया है।

नॉर्वे में कितने घंटे काम होता है?

इस देश में सप्ताह में 37.5 घंटे काम होता है। यहां काम और कर्मचारियों के लाभ पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

पढ़ते रहें

देश-विदेश से जुड़ी तमाम जानकारियों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ