बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर John Abraham की टॉप 6 ब्लॉकबस्टर मूवीज


By Akshara Verma17, Dec 2024 12:00 PMjagran.com

टैलेंटेड एक्टर जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर जॉन अब्राहम ने अपने करियर में कई सुपर हिट फिल्में की हैं। लोगों को उनकी एक्शन और थ्रिलर फिल्में काफी पसंद आती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाती हैं। आइए जानते हैं John Abraham की 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में।

शूटआऊट ऍट वडाला

2013 की इस फिल्म में एक सच्ची कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म एक्शन और क्राइम से भरी हुई है। आप इस फिल्म को जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं।

ढिशूम

ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में यह फिल्म पहले नंबर पर आती है। कॉमेडी से भरी जॉन अब्राहम की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है।

परमाणु

जॉन अब्राहम के साथ डायना पेंटी ने इस फिल्म में काफी अच्छी एक्टिंग करी है। 2018 में आई इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर दिखाया गया है।

सत्यमेव जयते

2018 में आई इस फिल्म में मनोज तिवारी, नोरा फतेही और जॉन अब्राहम की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। इस एक्शन फिल्म की कहानी लोगों को काफी जागरूक करती है।

बाटला हाउस

2019 में आई यह फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है। मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम की एक्टिंग ने इस फिल्म को काफी ऊंचाइयां हासिल करवाई।

पठान

2023 में जॉन अब्राहम ने शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर इस फिल्म में काम किया था। अगर आप इस फिल्म में एक्टर के साथ सलमान खान की जबरदस्त एक्टिंग को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:Imdb