पूरी दुनिया में फेमस हैं ये 6 कोरियन शोज, देखकर आएगा मजा


By Akshara Verma05, Dec 2024 04:01 PMjagran.com

टॉप 6 रोमांटिक एंड थ्रिलर कोरियन ड्रामा

कोरियन ड्रामा के रोमांटिक और थ्रिलर मिक्सचर ने लोगों का दिल जीता है। भारत में भी कोरियन शोज का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह शोज अपनी सिनेमैटोग्राफी और स्टोरी लाइन से पूरे वर्ल्ड पर राज कर रहे है। आज हम आपको 6 ऐसे हिंदी डब कोरियन शोज के बारे में बताने जा रहे हैं।

द लीजेंड ऑफ द ब्लू सी

2016 के इस रोमांटिक शो ने काफी लोगों को अपना दीवाना बनाया। इस शो में एक मरमेड की लव स्टोरी को बताया गया है।

स्नोड्रॉप

इस शो के पहले सीजन ने आते ही लोगों को काफी एक्साइटेड कर दिया था। आप इससे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस स्टोरी में रोमांस के साथ-साथ थ्रिलर भी है।

क्रैश लैंडिंग ऑन यू

इस शो के नाम में भी काफी रोमांस नजर आ रहा है। 2019 में आए इस शो को आप Netflix पर देख सकते हैं।

Squid गेम

पूरे देश में इस शो को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। यह एक थ्रिलर गेम की थीम पर बना हुआ है।

स्वीट होम

2020 से Netflix का फेमस और पॉपुलर शो स्वीट होम एक हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरा हुआ है। इस शो की एनीमेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है। आप इसके तीनों सीजन को Netflix पर देख सकते हैं।

एक्स्ट्राऑर्डिनरी यू

यह जियो सिनेमा का फेमस शो है। यह हिंदी डब कोरियन शो काफी लोगों की टॉप लिस्ट में शामिल है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@imdb)