बॉक्स ऑफिस की रानी श्रद्धा कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। श्रद्धा एक्टिंग के अलावा अक्सर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आती हैं।
श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से की थी। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इस वीकेंड हम आपके लिए एक्ट्रेस की जबरदस्त फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।
साल 2019 में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया। फिल्म में कॉलेज जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। वहीं, श्रद्धा कपूर ने फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, तुषार पांडे, वरुण शर्मा और नवीन पॉलीशेट्टी जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। इस वीकेंड आप फिल्म को घर बैठे डिज्नी+हॉटस्टापर पर देख सकते हैं। यह मूवी आपके दिल तक को छू लेगी।
श्रद्धा कपूर और प्रभास की फिल्म 'साहो' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म के आते ही बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था। यह एक एक्शन और थ्रिलर मूवी है, जो लगभग 302 करोड़ के लागत में बनी थी। यह मूवी आपको आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी।
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर के साथ सिनेमाघरों में साल 2023 में रिलीज हुई थी। श्रद्धा ने फिल्म में टिन्नी नाम की लड़की का रोल निभाया था, जो स्मार्ट और स्वतंत्र महिला है। यह काफी मजेदार मूवी है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखना ना भूलें।
'स्त्री' फिल्म बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस मूवी में श्रद्धा ने एक रहस्यमयी महिला आत्मा का मेन रोल निभाया है। इस वीकेंड आप हंसी-ठहाकों से बिताना चाहते हैं, तो इस फिल्म को जरूर देखें। यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
साल 2015 में आई श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'एबीसीडी 2' ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली थी। एबीसीडी 2 की दिल छू लेने वाली कहानी है, जिसे आप पूरा देखे बिना रह नहीं पाएंगे। इस वीकेंड मस्ती और धमाकेदार फिल्मों से आप अपना दिन शानदार बनाएं।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: IMDb