बॉलीवुड एक्ट्रेस हो या टीवी सीरियल एक्ट्रेस, उनकी शादी में लोगों को काफी इंटरेस्ट होता है। वह उनके आउटफिट्स से लेकर मेहंदी डिजाइन को भी कॉपी करते हैं। आज हम आपको फेमस एक्ट्रेस के मेहंदी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो आपकी बहन की शादी में लगवा सकती हैं।
घर की शादी में हर लड़की अपने हाथों में हैवी डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती है। आप भी श्रद्धा आर्य जैसी मेहंदी से इंस्पायर होकर हाथों को मेहंदी से सजा सकती हैं।
पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय की मेहंदी काफी अट्रैक्टिव है। आप शादी में इस डिजाइन को लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर अट्रैक्ट कर सकती हैं।
बारीक डिजाइन मेहंदी हाथों पर काफी जल्दी रचती है। इस तरह का डिजाइन हाथों पर बेहद निखरकर आता है। आप अगर शादी में ज्यादा डिजाइन मेहंदी नहीं लगाना चाहती, तो आप इस स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपके घर में भाई की शादी है, तो यह मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। मेहंदी में पतले-पतले डिजाइन के बीच बोल्ड डिजाइन आंखों को काफी अट्रैक्ट करेगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया का यह डिजाइन सिंपल और यूनिक है। आप ऐसी मेहंदी का डिजाइन किसी सूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
आजकल लड़कियां बैक हैंड एलिगेंट डिजाइन को अट्रैक्टिव बनाना पसंद करती हैं। आप इस तरह के डिजाइन से आइडिया लेकर बनवा सकती हैं।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram