धोनी के सम्मान में फैंस ने लगाया 50 फीट का कटआउट


By Farhan Khan15, Jan 2023 02:30 PMjagran.com

खास रिश्ता

आईपीएल फ्रेंचाइजी का चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान से खास रिश्ता है।

समय समय पर जाहिर

धोनी से इस खास रिश्ते को यहां के क्रिकेट फैंस समय समय पर जाहिर भी करते रहते हैं।

बटोरी सुर्खियां

एक बार फिर से चेन्नई क्रिकेट के फैंस और धोनी का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है।

ग्रीनफील्ड स्टेडियम

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेला जाएगा।

कटआउट

ऐसे में यहां के क्रिकेट फैंस ने भारत के पूर्व कप्तान धोनी के सम्मान में स्टेडियम के बाहर उनका कटआउट लगाया है।

फैंस एसोसिएशन

धोनी के इस कटआउट की लंबाई 50 फीट की है, जिसे ऑल केरला धोनी फैंस एसोसिएशन ने लगाया है।

कई मौकों पर लगाया कटआउट

यह एसोसिएशन कई मौकों पर धोनी का कटआउट लगा चुका है। धोनी के जन्मदिन पर भी धोनी का कटआउट लगाया था।

तेजी से शेयर

धोनी का यह कटआउट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, धोनी के फैंस इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं।