Surya Grahan पर इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत


By Ashish Mishra30, Mar 2024 10:00 PMjagran.com

सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण के समय व्यक्ति को कई बातों का ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान किन राशियों को लाभ होने वाला है?

सूर्य ग्रहण कब है?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल को लगने वाला है। यह ग्रहण 08 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर मिनट से शुरू होकर 09 मार्च को सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।

इन राशियों को होगा लाभ

सूर्य ग्रहण के दौरान कई राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है। इन जातकों को कार्य में सफलता के साथ धन लाभ भी होगा।

वृषभ राशि के जातक

साल का पहला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। इसके अलावा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि के जातक

सूर्य ग्रहण के दौरान इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है और परिवार में सुख-शांति रहेगी।

कन्या राशि के जातक

इस राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इन जातकों की आय में इजाफा होगा और हेल्थ से जुड़ी समस्या भी दूर होगी।

धनु राशि के जातक

इस राशि के जातक की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा और नए घर भी खरीदने का योग बनेगा।

सिंह राशि के जातक

सूर्य ग्रहण के समय सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक समस्या का सामना कर रहे जातकों को आराम मिलेगा।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों को होने वाले फायदे समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ