दांतों में ब्रेसेस लगवाने के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम


By Priyam Kumari21, Jun 2025 12:00 PMjagran.com

दांतों के लिए टिप्स

कई लोगों के दांत टेढ़े-मेढ़े होते हैं, उसको सही करने के लिए ब्रेसेस का इस्तेमाल करते हैं। इससे लुक एन्हैंस हो जाता है और पर्सनालिटी भी बेहतर होती है।

टीथ ब्रेसेस की देखभाल कैसे करें?

टीथ ब्रेसेस दांतों को उनकी सही जगह पर सेट करने में मदद करते हैं और आपके जबड़ों को भी ठीक करते हैं। इसे लगवाने के बाद इसकी सही ढंग से देखभाल भी बहुत जरूरी है।

ब्रेसेस लगाने के बाद क्या न करें?

अगर ब्रेसेस की सही देखभाल न की जाए, तो दांत में सही रिजल्ट नहीं आता है। ऐसे में आइए जानते हैं ब्रेसेस लगाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए।

हार्ड-स्टिकी फूड न खाएं

अगर आपके दांतों में ब्रेसेस लगे हुए हैं, तो हार्ड और स्टिकी फूड जैसे नट्स, पॉपकॉर्न, चॉकलेट व च्युइंग गम भूलकर भी न खाएं।

सोडा ड्रिंक से बचें

दांतों में तार लगवाने के बाद भूलकर भी सोडा और कोल्ड ड्रिंक पीने से बचें। यह दांतों की सड़न और ब्रेसेस के आसपास प्लाक की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

दांतों से न खोलें बोतल

कई लोग दांतों से भी बोतल का ढक्कन खोलते हैं। इससे दांतों को नुकसान हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

फल-सब्जियां काटकर खाएं

कई फल और सब्जियां हार्ड होते हैं, जो ब्रेसेस पर असर डाल सकता है। इसलिए इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर ही खाएं।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

दांतों में ब्रेसेस लगवाने के बाद साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर आप सही से साफ नहीं करते हैं, तो दांतों में बैक्टीरिया की समस्या हो सकती है।

इन टिप्स की मदद से ब्रेसेस का सही से देखभाल रखें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva