इस नीति में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जो व्यक्ति को उसके लक्ष्य तक ले जाती हैं। आइए जानते हैं कि विदुर की किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
अक्सर लोगों को कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को विदुर नीति का पालन करना चाहिए। इससे जल्द सफलता मिलती है।
विदुर नीति में कई बातें ऐसी कही गयी हैं, जो जीवन में आने वाली सारी समस्याओं को दूर कर देती हैं। इन बातों को ध्यान में रखने से सफलता प्राप्ति होती है।
जो व्यक्ति अपनी योग्यता को पहचानकर उसका सही उपयोग करते लगता है, उसे जल्द सफलता मिलती है। ऐसे ही व्यक्ति को सच्चा ज्ञानी माना जाता है।
विदुर नीति में कहा गया है कि जो कार्य धर्म का उल्लंघन करें उसे करने से बचना चाहिए। ऐसा कार्य भी न करें जिससे शत्रु के सामने झुकना पड़े।
कई लोग अपने से बड़ों का सम्मान नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है। हमेशा अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को भगवान पर भरोसा रखना चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
कई बार व्यक्ति क्रोध के चलते बने हुए काम को बिगाड़ देता है। अगर आपको जीवन में सफलता हासिल करनी है, तो क्रोध करने से बचें।
जीवन में सफल होने के लिए याद रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ