जीवन में किसी भी चीज को हासिल करने के गीता में बताई गई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन बातों को ध्यान में रखकर व्यक्ति सफल हो सकता है?
कई बार व्यक्ति को कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को गीता की कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे जल्द सफलता मिलती है।
अर्जुन ने महाभारत के युद्ध जीतने के लिए कई बातों को ध्यान में रखा था। ये बातें अर्जुन को युद्ध में सफलता दिलाने में मददगार साबित हुई।
श्रीमद भगवत गीता में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने क्रोध पर काबू पा लेता है वह जीवन में सफल रहता है। जो व्यक्ति क्रोध करते हैं उन्हें सफलता मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमेशा किसी भी काम को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना चाहिए। इससे सफलता पाने में आसानी होती है।
श्रीमद भगवत गीता में कहा गया है कि अच्छे कर्म करने वालों को फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। जीवन में आपके जैसे कर्म होते हैं वैसे ही उसका फल मिलता है।
मन को काबू में करके व्यर्थ की चिंताओं और इच्छाओं से बचना चाहिए। हमेशा मन को नियंत्रित करके लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए।
व्यक्ति को जीवन में सही-गलत का निर्धारण करना चाहिए। ऐसा करके सत्य के रास्ते पर चलकर सफलता हासिल कर सकते हैं।
जीवन में सफलता दिलाने वाली बातों के बारे में जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ