मनी प्लांट लगाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल


By Mahak Singh17, Dec 2022 06:31 PMjagran.com

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लगाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट प्लांट का संबंध मां लक्ष्मी से है, जानिए इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

घर के बाहर न लगाएं

मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह धन से जुड़ा होता है, ऐसे में इसे बाहरी लोगों द्वारा देखा जाना अशुभ होता है।

खरीदकर लगाएं

मनी प्लांट हमेशा खरीदकर लगाना चाहिए, इसे कभी भी किसी दूसरे के घर से नहीं लेना चाहिए।

सुख- समृद्धि

मनी प्लांट किसी को भी नहीं देना चाहिए, इससे आपके घर की सुख- समृद्धि और धन उस व्यक्ति के पास चला जाता है।

रात के समय न छुएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को रात के समय छूना या पानी नहीं देना चाहिए।

पीले रंग के पत्ते

अगर मनी प्लांट के पत्ते पीले रंग के हों तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए क्योंकि इससे सदस्यों की तरक्की पर बुरा प्रभाव पड़ता है।