गर्मी के मौसम में त्वचा काफी रूखी हो जाती है। कई बार सुबह उठने के बाद चेहरा काफी मुरझाया हुआ नजर आता है।
गर्मियां आते ही सेहत के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी समस्या भी लाता है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।
अगर आप गर्मियों में त्वचा को खिला-खिला बनाना चाहते हैं, तो रोज सुबह इन 5 टिप्स को जरूर फॉलो करें।
भीषण गर्मी से त्वचा को बचाने के लिए आप सुबह अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। यह त्वचा की गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
गुलाब जल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मी के दिनों में खिला-खिला नजर आना है, तो रोजाना सुबह गुलाब जल का इस्तेमाल करें।
अगर आप रोज सुबह उठकर शहद और नींबू का फेस पैक लगाएंगे, तो यह रातभर की गंदगी को गहराई से साफ करने में मदद करेगा।
गर्मी के मौसम में खीरा शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही त्वचा को भी ताजगी भरा लुक देता है। रोजाना खीरे के रस को चेहरे पर अप्लाई करें।
रोजाना नेचुरल ग्लो पाने के लिए सुबह ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर का भी यूज कर सकते हैं। यह मुंहासे को रोकने के लिए भी बेस्ट है।
गर्मियों में इन 5 टिप्स की मदद से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva