ग्लोइंग स्किन के लिए सुबह उठते ही चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें


By Priyam Kumari02, Jun 2025 07:00 PMjagran.com

गर्मियों के लिए स्किन केयर टिप्स

गर्मी के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान अधिक हो जाती है। अक्सर ही सुबह उठकर चेहरा शीशे में देखने पर एकदम मुरझाया नजर आता है।

चेहरे को निखारने के लिए क्या करें?

चेहरे को निखारने के लिए लोग कई केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ असर नहीं होता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय

अगर आप नेचुरल तरीके से चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो सुबह उठते ही चेहरे पर इन 5 चीजों का इस्तेमाल करें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर सुबह उठते ही चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो त्वचा निखारने में मदद मिलेगा।

दूध और बेसन

ग्लोइंग स्किन के लिए आप दादी-नानी का भी नुस्खा अपना सकते हैं। दूध और बेसन का मिश्रण त्वचा को निखारने में मदद करता है।

शहद और नींबू

सुबह उठकर चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद शहद और नींबू का पेस्ट बनाकर चेहरे पर अप्लाई करें। ऐसा आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।

गुलाब जल

गुलाब जल खुशबू ही नहीं, बल्कि चेहरे को चमकाने के लिए बेहतरीन उपाय है। सुबह उठते ही अपने चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं, तो त्वचा मुलायम हो जाएगी।

बादाम तेल

अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो गई है, तो सुबह नहाने से पहले बादाम का तेल लगाएं। ऐसा करने से त्वचा गहराई से पोषण मिलता है।

इन घरेलू उपायों की मदद से चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva