प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का खास पल होता है। इसे सेलेब्रेट करने के लिए गोद भराई की रस्म की जाती है, जिसे बेबी शॉवर भी कहते हैं।
बच्चे की गोद भराई का प्रोग्राम बहुत ही धूमधाम से किया जाता है। इस दौरान होने वाली मां 16 श्रृंगार करके हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं।
गोद भराई पर शुभ शगुन के लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो इन लेटेस्ट डिजाइन को कॉपी करें।
गोद भराई पर हथेली को खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ऐसी फूलों वाली मेहंदी डिजाइन को हाथों पर रचाएं।
अगर आप भरी-भरी मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं, तो ऐसी डिजाइनर मेहंदी हाथों पर लगवाएं।
होने वाली मां गोद भराई की रस्म पर ऐसी राउंड और चेन वाली मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन हाथों पर खूब जचती हैं।
अगर आप सिंपल और सोबर मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो इस तरह के फ्लावर वाले डिजाइन को कॉपी करें।
हाथों को फूल और लताओं से सजाना चाहती हैं, तो ऐसी मेहंदी डिजाइन को गोद भराई के लिए जरूर चुनें।
इन मेहंदी डिजाइन को कॉपी करके गोद भराई पर खूबसूरत नजर आ सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva