होंठों की सही से देखभाल न होने के कारण वह काले और रूखे हो सकते हैं। साथ ही रेगुलर कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करने से भी होंठ खराब हो सकते हैं। नैचुरली पिंक और सॉफ्ट लिप्स के लिए हम आपको कुछ फायदेमंद घरेलू नुस्खे बताएंगे।
नींबू का रस और शहद साथ में मिलाकर होंठों पर मास्क की तरह इस्तेमाल करने से उनमें नमी बनी रहती है और लिप्स नैचुरली पिंक और लाइट करता है।
एक चुकंदर लें और उसका रस निकाल कर इसे अपने लिप्स पर रात को सोने से पहले लगाएं। इसे रातभर लगाकर छोड़ दें। इससे लिप्स में नेचुरल पिंक टिंट आती है और होंठ पिंक लगते हैं।
थोड़े से दूध के साथ गुलाब की पंखुड़ियों को पीस कर अपने होंठो पर लगाएं। इससे लिप्स पिंक और सॉफ्ट होते हैं। दूध लिप्स को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।
घर में ही नेचुरल स्क्रब बनाकर होंठों की सफाई करें। इससे लिप्स की डेड स्किन निकल जाती है और लिप्स में नेचुरल ग्लो आता है साथ ही यह लिप्स को प्लंपी और पिंक करने में मदद करता है।
नारियल तेल होंठों पर लगाने से लिप्स हाइड्रेट होते हैं और फटने से बचते हैं। इसके इस्तेमाल से सर्दियों में भी होंठ फटते नहीं है और सॉफ्ट रहते हैं।
लिप्स को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पीएं। इससे आपका शरीर अंदर से अच्छा होता है और लिप्स का नेचुरल कलर सही रहता है। साथ ही इससे ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी होती है।
अपनी डाइट में खूब सारी सीजनल फल और सब्जियां जोड़ें। इससे बॉडी को न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और बॉडी के साथ लिप्स भी हेल्दी और पिंक रहते हैं।
इन तरीकों से आप अपने लिप्स को नेचुरली पिंक और सॉफ्ट बना सकते हैं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।