वॉशिंग मशीन में न धोएं ये 5 तरह के कपड़े, हो सकता है भारी नुकसान


By Lakshita Negi02, Jan 2025 07:50 PMjagran.com

वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल

क्या आप भी कपड़ों को साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं? इसमें कपड़ों को साफ तो किया जा सकता है, लेकिन कुछ कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने से कपड़े और मशीन दोनों साफ हो सकते हैं। 

सिल्क के कपड़े

सिल्क के कपड़े काफी नाजुक होते हैं। वॉशिंग मशीन में सिल्क धोने से उनकी चमक और टेक्सचर खराब हो जाता है और कई बार तो फट भी जाते हैं।

ऊन के कपड़े

ऊन के कपड़े मशीन में धोने से वह सिकुड़ जाते हैं। इसलिए वुलन क्लोथ्स को धोने के लिए हमेशा हाथ और ठंडे पानी से साफ करें। इससे कपड़े लंबे टाइम तक साफ और सही रहते हैं।

हेवी कढ़ाई वाले कपड़े

ऐसे कपड़े जिसमें कढ़ाई हो या बीड्स और गोटा लगा हो, उन्हें मशीन में धोने से उनका डिजाइन खराब हो सकता है। और अगर ये बीड्स मशीन में फस जाएं तो मशीन खराब हो सकती है।

डेलिकेट लॉन्जरी के कपड़े

लॉन्जरी के कपड़े जैसे ब्रा या अंडरगार्मेंट्स को मशीन में नहीं धोना चाहिए। इनको मशीन में धोने से इनका शेप और सॉफ्टनेस पर खराब असर हो सकता है। इनको हमेशा हाथ से साफ करें।

लेदर के कपड़े

चमड़े के कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने से उनकी चमक और क्वालिटी खराब हो सकती है और साथ ही लेदर सिकुड़ जाता है, इसलिए इनको स्पेशल क्लीनिंग के लिए देना पड़ता है। 

मशीन भी हो सकती है खराब

इन कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने से उनकी क्वालिटी खराब हो सकती है, साथ ही वॉशिंग मशीन को भी खराब हो सकता है।

इन कपड़ो को धोते समय ध्यान रखें

मशीन में सिर्फ कॉटन के कपड़े और हल्के कपड़ों को वॉश करें। यह आपकी मशीन को भी खराब नहीं करते और आसानी से वॉश हो जाते हैं।

वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते टाइम इन चीजों का ख्याल रखें और उनको लंबे टाइम तक नए जैसा बनाए रखें। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।